सदर जिला पार्षद ने गड़खा में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
गड़खा(सारण)। प्रखंड के मैकी, मीठेपुर, रामपुर सहित विभिन्न पंचायतों में बाढ़ विनाशकरी लीला जारी है। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को सहायता करने को लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन आगे आ रहे है। इसी बीच शनिवार को सदर भाग-2 के जिला पार्षद सह गड़खा विधान सभा के भावी प्रत्याशी पूजा कुमारी ने गड़खा प्रखंड के मैकी, ताहीपुर, गलिमापुर सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राहत सामग्री उपलब्ध कराया। राहत सामग्री वितरण के दौरान उन्होंने के कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी को दंश झेल लोगों की पीड़ा अभी कम नहीं हुई थी कि बाढ़ ने लोगों को पुरी तरह से तबाह कर दिया है।

बाढ़ की आपदा से मैकी, गलीमापुर, मीठेपुर बिन्दटोली में बहुत नुकसान हुआ है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बाढ़ से जनजीवन पुरी तरह से प्रभावित हो गया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता पहुंचाया जाएगा। सरकारी स्तर पर भी मुकम्मल व्यवस्था करने को लेकर अधिकारियों से मिलकर पीड़ितों की समस्या से अवगत कराया जाएगा। ताकि सरकारी स्तर से भी बाढ़ पीड़ितों को सहायत दिया जा सके। इस मौके पर केदार मांझी, बैजनाथ मांझी, लालबाबू यादव, महावीर मांझी, सौदागर मांझी, शिवप्रसाद मांझी सहित कई लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग