खाने-पीने का सामान खरीदने गये अधेर व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत

मशरक प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ ने अपना तांडव मचा रखा है प्रतिदिन किसी न किसी पंचायत में लोगों के डूबने की घटना सामने आ रही है। शनिवार की सुबह दस बजे के करीब अरना पंचायत के बाबू के छपिया गांव में घर से खाने पीने का सामान खरीदने जा रहे अधेर का पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन के बाद बाढ़ के पानी में डूबे अधेर को अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।

जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने मृत घोषित कर दिया। डूबने से मृत व्यक्ति की पहचान स्व मोहर राम के 50 वर्षीय पुत्र विरेन्द्र राम के रूप में हुई।घटना की सूचना पीएचसी प्रशासन द्वारा थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे थाना पुलिस जमादार श्याम बिहारी पांडेय, हरेंद्र कुमार,अशोक चौधरी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और कागजी कार्यवाही करतें हुएं पोस्टमार्टम में छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

वही मामले में परिजनों की सूचना पर शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच परिवार जनों को सांत्वना दिया और पोस्टमार्टम में भेजने में मदद किये। मृतक अधेर व्यक्ति बेहद ही गरीब परिवार से हैं वह ताड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसको दो पुत्र और दो लड़की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग