मांझी के शनिचरा बाजार पर तीन गांवों के बीच शांति बहाल करने को ले की गई बैठक
दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहाँ खुर्द तथा सुघर छपरा गांव के युवकों के बीच शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना के बाद शांति ब्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से गांव के लोगों ने भी अपने स्तर से पहल का प्रयास शुरू कर दिया है। रविवार को शनिचरा बाजार स्थित सामुदायिक भवन में तीनों प्रभावित गांव के लोगों ने बैठक आयोजित कर मामले का पटाक्षेप करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने पूरे मामले को दो लोगों का ब्यक्तिगत टकराव बताते हुए सामाजिक सदभाव कायम रखने का संकल्प ब्यक्त किया। कृष्णा सिंह पहलवान तथा हसनुद्दीन खान के संयोजकत्व में तथा रामायण दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुघर छपरा हरनारायण छपरा तथा गुर्दाहाँ खुर्द के दो दर्जन से अधिक अभिभावक शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर दोनों पीड़ित परिजनों को पंचायत में गले मिलाने तथा मांझी थाने में दोनों तरफ से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बावजूद न्यायालय में सुलहनामा लगाने पर सहमति बनाई गई। बैठक में भागवत तिवारी, ज्ञानेश्वर तिवारी, मनोज सिंह, रोहित राज, सुरेन्द्र यादव, रामानन्द सिंह, मो आबिद खान, शफीउल्ला खान, मुनीस अहमद खान, फारुख खान तथा जाहिद हुसैन खान आदि शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग