भाजपा किसान मोर्चा का होगा वर्चुअल मीटिंग
बनियापुर(सारण)। 24 अगस्त सोमवार को 11 बजे दिन में भाजपा किसान मोर्चा जिला इकाई द्वारा जूम एप पर वर्चुअल मीटिंग आहूत की गयी है। जिसमें मुख्य रूप से जिले मे आई प्राकृतिक आपदा सहित बाढ़ से हुए नुकसान एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।मीटिंग में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुड़ने का अनुरोध किया गया है।उक्त आशय की जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्र द्वारा दी गई।मीडिया प्रभारी ने बताया कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल जी के अनुरोध पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार द्वारा हाल ही में तरैया और मशरख प्रखंड मे पहुँचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया था।जिसके बाद वर्चुअल मीटिंग में आवश्यक जानकारी साझा करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि