राजद नेता श्रीकांत यादव का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
एकमा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर बाजार पर प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव के नेतृत्व में एकमा विधानसभा के भावी राजद प्रत्याशी श्रीकांत यादव का गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद श्री यादव ने क्षेत्र के देवपुरा, इटहरी, डोहर, खजूआन आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर एकमा राजद प्रखंड अध्यक्ष वकील यादव, पंचायत अध्यक्ष शैलेश यादव, पिंटू यादव, पंकज यादव, मनोज प्रसाद, अनू उपाध्याय, शिवनाथ राम, लवकुश राय, राकेश यादव, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, विजय यादव, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग