
पांच साल की लड़कें को सांप ने डंसा,सदर अस्पताल में मौत
मशरक थाना क्षेत्र के किशुनपुरा मठिया गांव में पांच साल के लड़के को खेलने के दौरान सांप ने डंस लिया। जिससे परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान मठिया गांव निवासी बिनोद श्रीवास्तव का 5 वर्षीय पुत्र इष्मीत श्रीवास्तव के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।जहा सदर अस्पताल में लड़कें को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र लड़का था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग