एस एच-90 पर बाढ़ के पानी चढ़ने पर मुखिया प्रतिनिधि ने बाढ़ पीड़ितों की सुविधा के लिए नाव उपलब्ध कराया

मशरक प्रखण्ड के बंगरा पंचायत के मुखिया पति रामबाबू प्रसाद ने मशरक छपरा महम्मदपुर एसएच-90 पर बाढ़ का पानी चढ़ने से पैदल चल रहे लोगों की परेशानी होती देख चैनपुर पेट्रोल पंप के पास एक नाव की व्यवस्था किये । मुखिया प्रतिनिधि रामबाबू प्रसाद ने बताया कि बाढ़ का पानी पंचायत में सड़कों समेत लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है जिससे लोगों को मशरक बाजार आवश्यक कार्यों के लिए आने जाने में परेशानी हो रही है।वही एस एच-90 सड़क पर ज्यादा पानी होने पर पैदल राहगीरों के डूबने का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोग अपना दैनिक जीवन की वस्तुए खरीदने के लिए भी जान जोखिम में डालकर आ जा रहें हैं। इसको देखते हुए नाव मंगाकर वहाँ चलाया जा रहा है । जिसके चलते अब आने जाने वालों को कोई दिक्कते नही होंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग