बाढ़ प्रभावित इलाके से भूसा खरीदने आए वृद्ध को मोटरसाइकिल सवार ने मारा टक्कर,सदर रेफर

मशरक पीएचसी में रविवार की सुबह एक साठ वर्षीय वृद्ध को गंभीर रूप से सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां घायल वृद्ध की गंभीर हालत देख ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल वृद्ध की पहचान गोपालगंज जिले के सोनवलिया गांव निवासी माया राय के 60 वर्षीय पुत्र सुदर्शन राय के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है जिससे पशुओं का भूसा भीग गया है। भूसा खरीदने सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बंगरा साइकिल से आये हुएं थे वही से वापस जाने के दौरान अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार युवक ने टक्कर मार दी जिससे वो घायल हो गए।मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने बताया कि वृद्ध का पैर बुरी तरह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है जिसको देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग