कोल्ड स्टोरेज पर वेल्डर का काम कर रहा मजदूर मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल

मशरक थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज पर वेल्डर का काम कर रहे वेल्डर का शाम में काम खत्म होने पर छपरा नेवाजी टोला घर वापस जाने के दौरान केन्द्रीय विद्यालय मशरक के पास टूटे सड़क का अंदाजा नहीं लगने पर गढ़े में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इसुआपुर के तरफ से आ रहे युवा समाजसेवी कुंदन सिंह ने घायल को अपनी चार चक्का में बैठाकर इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद सर पर लगी गहरी चोट की वजह से सीटी स्कैन करने के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वही घायल की पहचान छपरा नेवाजी टोला गांव निवासी त्रिलोकी साह के 50 वर्षीय पुत्र रमेश साह के रूप में हुई। मौके पर घटना की सूचना पर वेल्डर के सहयोगी ने बताया कि वे सभी वेल्डिंग का काम करते हैं वही से शाम मे काम खत्म होने तक यह मोटरसाइकिल से घर जा रहा था कि अंधेरे की वजह से टूटे सड़क पर बनें गढ़े मे गिरकर घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग