अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन महिला पुरुष घायल
मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। पहले मामले में मशरक थाना क्षेत्र के निकुंभ सेमरी गांव में पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर जमकर हुएं मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान स्व बदरी राय के 60 वर्षीय पुत्र प्रदीप राय,प्रदीप राय की 50 वर्षीय पत्नी मीना देवी और जगदीश राय के 30 वर्षीय पुत्र शैलेश सांवरिया के रूप में हुई है। मामले में घायलों ने बताया कि पैतृक संपत्ति के रुप में मिले मकान में बंटवारे को लेकर पंचायत से बटवारा किया गया है पर दबंग पड़ोसी द्वारा बराबर विवाद पैदा कर धमकी दी जा रही है वही पैतृक मकान के पास ही रखी पलानी को जबरदस्ती हटाने पर मारपीट की जानें लगी जिसमें सभी घायल हो गए। दूसरे मामले में गोढना गांव में ससुराल में रह रहें व्यक्ति को जमीनी विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया जिसकी पहचान वंशी राय के 45 वर्षीय पुत्र लक्षुमण राय के रूप में हुई। तीसरे मामले में मशरक थाना क्षेत्र के गोला बाजार मे विवादित जमीनी पर मकान बनाने को लेकर हुए पहले से चलें आ रहें विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां एक पक्ष से पहचान स्व प्रभुनाथ प्रसाद के 52 वर्षीय पुत्र बलिराम प्रसाद, बलिराम प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार ,वही दूसरे पक्ष की पहचान प्रेमचंद्र प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी कांति देवी,25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई। चौथे मामले में तरैया थाना क्षेत्र के पचड़ौर गांव निवासी पति-पत्नी को घायलावस्था में इलाज के पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान पचड़ौर गांव निवासी स्व मथुरा राय के 40 वर्षीय पुत्र मोसाफिर राय,मोसाफिर राय की 35 वर्षीय पत्नी जुली देवी के रूप में हुई। मामले में घायल जुली देवी ने बताया कि उनके भसुर द्वारा विवाद खड़ा कर मारपीट की गई जिसमें दोनों घायल हो गए। सभी मामलों में थाना पुलिस को आवेदन दिया जा रहा है। वही मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग