Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute
मशरख:वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू हुआ गणेश चतुर्थी अनुष्ठान
August 24, 2020 1 min read
वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू हुआ गणेश चतुर्थी अनुष्ठान
आचार्य पण्डित चुनमुन बाबा के गृह पर हो रहा है पूजा-पाठ
मशरक(सारण):- कोरोना महामारी और बाढ़ जैसे आपदा से निपटने के लिए प्रतिदिन हर कोई भगवान से प्रार्थना,आरधना और उपासना कर रहा है। इसी बीच बहरौली (पाण्डेय टोला) निवासी आचार्य पण्डित चुनमुन बाबा ने अपने घर पर हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष के चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी व्रत काफी धूम धाम से कर रहे हैं, और गणेश जी से प्रार्थना कर रहे कि बिहार,भारत के साथ पूरे विश्व मे कोरोना महामारी खत्म हो और आम आदमी का जिंदगी पहले जैसा समान हो जाए। चुनमुन बाबा ने बताया कि मेरे गृह आवास पर एकादश (ग्यारह) दिवसीय गणेश चतुर्थी अनुष्ठान पूजन-पाठ का आयोजन किया गया है। जिसमे विधि पूर्वक मंडप सजाकर,मूर्ति रखकर,वेदी बनाकर और प्रसाद तैयार कर के भगवान गणेश जी का पूजन किया जा रहा है। गणेश भगवान ही ऐसे देवता हैं जो कि सभी प्रकार का क्रोध,आपदा,विघ्न हरते है,और अपने भक्तों पर सदैव ही मंगल करते रहते हैं। वही पर ज्योतिषाचार्य पण्डित प्रकाश शांडिल्य ने बताया कि गणेश चतुर्थी को गणेश जी की एक सुंदर सी मूर्ति ले कर के आसन लगा कर अच्छे पिले वस्त्र पहनाकर के जल,वस्त्र, उपवस्त्र (रक्षासूत्र),जनेऊ,रोली,अक्षत,फूल,दुभ, विल्वपता, समीपता,अबीर-गुलाल, हल्दी का चूर्ण,इत्र, सुगन्धित तेल,गुलाब जल,धूप,दीप, नैवेद्य, ताम्बूल-पुंगीफल,ऋतुफल,दक्षिणा अर्पण करें उसके बाद अनुष्ठान के अंतिम दिन हवन कर के ब्राम्हणों को भोजन करा कर यथाशक्ति दक्षिणा देकर कर गणेश भगवान का पूजा आराधना करें। इस तरह से पूजा करने पर गणपति बप्पा अति प्रसन्न होकर के अपने भक्तों को मनोवान्छित फल देते हैं। और सुख,शांति,समृद्धि से घर भर देते हैं। वही पर उपस्थित भक्तों के द्वारा गणपति बप्पा मोरया-मंगल मूर्ति मोरया जैसे जय जयकारा नारा लगाया जा रहा था। इसी सम्बन्ध में वैदिक आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने बताया कि गणेश चतुर्थी पूजन पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। लेकिन अब तो यह पूजा बिहार यूपी समेत भारत के साथ-साथ विदेशो में भी गणेश चतुर्थी का पूजन धूम-धाम से मनाया जाने लगा है। मौके पर आचार्य ओमप्रकाश तिवारी,पंडित आदित्या शास्त्री,गोल्डन बाबा,अमन बाबा,त्रिलोकीनाथ शास्त्री,छोटू बाबा आदि भक्त उपस्थित रहे।
More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग