कोपा में बैंक लिपिक के स्थानांतरण के आरोपों की हुई जांच, स्थानांतरण की उठी मांग
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। कोपा बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एक कर्मचारी पर किए गए शिकायत के आलोक में सोमवार को बैंक के वरीय अधिकारी ने जांच की।लिपिक पर कार्य में शिथिलता बरतने तथा ग्राहकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है।बैंक ने इसके लिए ग्रामीण बैंक शीतलपुर शाखा के प्रबंधक नीरज कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा था।जांच टीम ने आरोप लगाने वाले ग्राहकों से पूछताछ की।ग्राहकों ने जांच टीम को बताया कि लिपिक पूरी तरह से पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य करता है।स्थानीय शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पर भी वे शिकायत अनसुनी कर देते है।जिसके कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि जांच टीम के सदस्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग