मांझी मे मुहर्रम पर भाई-चारा व समाजिक सौहार्द बनाये रखने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
संजीव कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मांझी (सारण)। मुहर्रम के अवसर पर भाई-चारा व समाजिक सौहार्द बनाये रखने को लेकर सोमवार को मांझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष व सीओ दिलीप कुमार ने कहा कि संक्रामक महामारी कोरोना के मद्देनजर इस वर्ष जुलूस निकालने व मेला के आयोजन सहित डीजे बजाने पर प्रशासन के द्वारा रोक लगा दी गई है। इस दौरान उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, एकता व सामाजिक सद्भाव बनाये रखने की अपील की। शांति-व्यवस्था को लेकर प्रशासन के द्वारा उठाये गए कदम को उचित मानते हुए लोगों ने हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में एसआई गयूर अली असद, डुमरी मुखिया संजीत कुमार, पूर्व मुखिया अख्तर अली, इस्लाम मियां समेत दर्जनों लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग