बाढ़ पीड़ितों के समस्या जान घर लौट जाप के प्रदेश महासचिव सड़क हादसे में घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी(सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर रायपुरा के समीप सड़क दुर्घटना में जनाधिकार पार्टी (लोक0) के प्रदेश महासचिव आरती सहनी घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि वह अपने पति शिक्षक राम बली सहनी के साथ अमनौर में बाढ़ पीड़ितों के हाल-चाल जानकर अपने छपरा आवास पर वापस लौट रही थी।जैसे ही रायपुरा के समीप पहुंची एनएच पर गड्ढे में बाइक पलट गया। जिससे गिरने पर बुरी तरह जख्मी हो गई।इलाज निजी अस्पताल में चल रहा हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग