बाढ़ के पानी में बहकर आए हुए मगरमच्छ को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, वन विभाग की टीम लिया अपने कब्जे में

दरियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बारवे पंचायत के बेलहर में बाढ़ के पानी में बहकर आए हुए मगरमच्छ को सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार अभी सारण जिला बाढ़ के पानी से कराह रहा है वही पानी मे बहकर अनेको जहरिले जीव-जंतु आये हुए है उसी में सोमवार के सुबह सड़क के किनारे केले के बागान में लोगों ने एक मगरमच्छ को देखा गांव वाले इसे देख भयभीत हो गए उसी में कुछ लोग अपना हिम्मत जुटाकर मगरमच्छ को पकड़ने का बीड़ा उठाया ताकि खेत में काम करने वाले व ग्रामीणों को इससे कोई खतरा न हो। इसके लिए ग्रामीणों ने इसे करी मस्कत के बाद रस्सा और बोरा लगाकर मगरमच्छ को कैद कर लिया। इसके बाद मगरमच्छ को देखने गांव के आसपास के लोगो का काफी भीड़ जमा हो गया। वही भाजपा सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह वहा पहुंच इसकी सूचना पुलिस प्रसाशन से लेकर वन विभाग के अधिकारियों को फोन से दिए। जिसके बाद वन विभाग के टीम वहां पहुचकर मगरमछ को अपने कब्जे में लेकर चले गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग