बिहार में नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को कई राज्यों ने स्वीकारा : गौतम सिंह
मांझी (सारण)। मांझी विधानसभा क्षेत्र के दो पंचायतों के दर्जनों गांवों का दौरा पूर्व मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता गौतम सिंह ने किया। भ्रमण के क्रम में विशुनपुरा पंचायत के विशुनपुरा, मंगोलापुर, मठिया एवं जलालपुर तथा माधोपुर पंचायत के माधोपुर, रुदलपुर, डवलिया एवं गौरीशंकर के बंगरा गांव में भ्रमण कर बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकासात्मक योजनाओ की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार हर तबकों को साथ लेकर चलते हुए अपने 15 वर्षो में जो विकास किये वे बिहार के आम आदमी के साथ साथ विपक्षी पार्टियां भी अब स्वीकार कर चुकी हैं कि बिहार में विकास हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव सामने है तैयारी शुरू हो गई है। नीतीश कुमार को एक बार फिर अपने मताधिकार का प्रयोग कर पुनः मुख्यमंत्री बनने का कार्य करें। जिससे बिहार देश के अग्रणी पंक्ति में शामिल हो जाय।क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पूर्व मंत्री के साथ जेपी सेनानी व पूर्व मुखिया ललन देव तिवारी, पूर्व मुखिया मनोज मिश्र, रामबाबू सिंह, शकील अहमद, नागेन्द्र सिंह, शंकर शर्मा, धड़ाका सिंह, कृष्णा सिंह, बबलू सिंह, राम सागर सिंह, उमेश सिंह, संजय सिंह, पूर्व उप प्रमुख रामकिशुन सिंह, मुन्ना सिंह, भाई दिनेश सिंह, जवाहर राम, मदन सिंह, डब्ल्यू सिंह, जनक शर्मा, गया सिंह,अन्नू खा, सुनर सिंह आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग