राशन-किरासन का लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचने पर होगी कार्रवाई: विद्यानन्द विकल
- राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग के अध्यक्ष ने किया जिले की खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा
छपरा (सारण)। शहर स्थित सर्किट हाउस में सोमवार को बिहार राज्य खाद्य आपूर्ति आयोग के अध्यक्ष विद्यानन्द विकल ने जिले की खाद्य आपूर्ति विभाग, आईसीडीएस, पीडीएस, एमडीएम से जुड़े पदाधिकारियों सहित जिला जदयू कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान जिले में सरकार से मिले आवंटन का जायजा लिया। उन्होंने सारण जिला वैश्विक महामारी कोरोना से लॉकडाउन में विशेष खाद्य आपूर्ति, एक-एक हजार रुपये खाते में ट्रांसफर सहित परंपरागत 5 किलोग्राम अनाज, दाल व चना का वितरण हुआ है अथवा नहीं आदि की जानकारी प्राप्त किया। वहीं बाढ़ राहट के लिए दिए गए राशन-किरासन उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बैठक में सभी बिन्दुओं पर समीक्षा किया। उन्होंने पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा की वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर दोषियों पर सख्ती के साथ कर्रवाई होगी। उन्होंने बैठक के बाद एकमा एसएफसी की जांच के बाद कई पीडीएस की जांच किए जाने की बात कही। श्री विकल ने बताया कि जिले की सम्पूर्ण जांच के बाद कालाबाजारी करने वालों को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बाढ़ व कोरोना जैसी आपदा के संकट में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खाद्य आपूर्ति का लाभ जन जन तक पहुंचना सरकार की प्रतिबद्धता है। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, सुरेश कुमार सिंह आदि के शिष्टमंडल द्वारा जिले के पैक्सों को पीडीएस आवंटन के लिए आवेदन दिया गया। जहां राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने अगस्त तक आवंटन मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू,ने किया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित मुख्य रूप से डॉ कलिंदर राम, सुरेश सिंह, ललन सिंह, जहांगीर आलम मुन्ना, सद्दाम आलम, भोला राम, मोहम्मद फिरोज सहित दर्जनों लोग बैठक में शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग