दो पक्षों में मारपीट की घटना में आधा दर्जन घायल, आरोपित गिरफ्तार
बनियापुर (सारण)। बीती रात बनियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट हो गई। विवाद बढ़ते ही गांव के दो टोला के लोग आपस में भिड़ गए। जिसकी सूचना पाकर बनियापुर, जलालपुर थाना सहित पुलिस निरीक्षक और सीओ मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किए। मामले में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। घटना के संबंध में आरोप है कि एक पक्ष के स्थानीय युवक के द्वारा एक किशोरी के साथ छेड़खानी की गई है। जिसकी शिकायत लेकर जब किशोरी के परिजन युवक के घर पहुंचे, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर तक चलने लगी। जिसमें आधा दर्जन अधिक लोग जख्मी हो गए। जिसकी सूचना लोगों के द्वारा डीएसपी अजय कुमार को दी गई। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी द्वारा बनियापुर थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया। जहां पुलिस पहुंच कर गांव के एक पक्ष के अमजद खान, असलम मियां, नसीम मियां के अलावा दूसरे पक्ष के राजनाथ यादव, छोटेलाल राय, संतु कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं इस घटना को लेकर गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग