एकमा में तीन नये कोरोना पॉजिटिव मिले
एकमा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को रैपिड एंटीजन किट के द्वारा जांच में तीन युवक नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि कुल 40 लोगों की कोविड -19 के लक्षण की शिकायत मिलने पर एएनएम निर्मला कुमारी व राहुल दूबे द्वारा जांच की गई। जिनमें से तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव लोगों में माने, तरवनिया व डोहर गांव के एक-एक युवक शामिल हैं। उधर एकमा प्रखंड के चनचौरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 71 पर एएनएम संगीता कुमारी, लैब टेक्निशियन कन्हैया कुमार के द्वारा 100 संदिग्ध बीमार लोगों की जांच की गई। लेकिन यहां कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिला है। इस बीच स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, बीडीओ डॉ. कुंदन, थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता आदि ने लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है। काफी जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टैंसिंग अपनाने और फेस मास्क का उपयोग करने सहित दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और सभी जरूरी वैध कागजात साथ लेकर चलने की सलाह दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग