एकमा थाने में 3231 लीटर शराब का हुआ विनष्टीकरण
एकमा (सारण)। जिला प्रशासन के आदेश पर एकमा पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से जब्त किये गये 3231लीटर अवैध शराब को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. कुन्दन कुमार की देखरेख में सोमवार को विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, उत्पाद पुलिस अवर निरीक्षक कुश कुमार, मणिकांत कुमार के अलावा एकमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शिशुपाल सिंह, विजय सिंह, निरंजन मंडल व विजय साह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग