दरियापुर: ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी से मगरमच्छ को पकड़ा, वन विभाग को सौंपा
श्रवण कुमार की रिपोर्ट
दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के दरिहारा पंचायत के वार्ड नंबर दो में बाढ़ के पानी में दिखे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया.जानकारी के अनुसार दरिहारा वार्ड नंबर दो के चारों तरफ बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गया है तथा यहां के रहने वाले सभी परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं.इसी बीच बाढ़ के पानी में ग्रामीणों को जब एक मगरमच्छ दिखाई दिया तो दहशत का माहौल बन गया . ग्रामीणों ने सुझबुझ और हिम्मत का परिचय देते हुए मगरमच्छ को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया.वहि खबर के आधार पर पहुंचे भाजपा कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी को जानकारी दिया.इस पर राजीव प्रताप रूडी ने सारण वन विभाग के रेंजर अजीत कुमार को ग्रामीणों द्वारा मगरमच्छ पकड़े जाने की सूचना दिया तथा सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह को मगरमच्छ को कोई क्षति न पहुंचाएं इसके लिए ग्रामीणों से अपील करने को कहा.मगरमच्छ पकड़े जाने की ख़बर आग की तरह फ़ैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई.वहि सूचना के आधार पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारीयों की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया तथा गंडक नदी में ले जा कर आजाद कर दिया.साथ ही गांव में एक मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद और भी मगरमच्छ होने की संभावना जताई जा रही है ऐसे में ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है.

क्या कहते है जनप्रतिनिधि
पहले ही बाढ़ ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है तथा इसी बीच मगरमच्छ मिलने पर बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को हर वक्त सतर्क रहना होगा.
राकेश कुमार सिंह
भाजपा कार्य समिति सदस्य बिहार
क्या कहते है अधिकारी
मगरमच्छ नेपाल से बाढ़ के पानी के जरिए आया है तथा और भी होने की संभावना है .इस परिस्थिति में लोग डरे नहीं बल्कि सतर्कता से रहें.
अजीत कुमार
वन विभाग रेंजर सारण


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग