समीक्षा बैठक के दौरान युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष के यहां पहुंचे बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री विद्यानंद विकल
बिपीन कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड के खानपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को प्रेस वार्ता के दौरान विद्यानंद विकल बिहार खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने बताया की बिहार में एनडीए गठबंधन काफी मजबूत है एवं तीनों दल मिलकर एक साथ विधान सभा चुनाव लड़ेंगे एवं 200 से ऊपर सीट जीतेंगे । बिहार के लोग दोबारा जंगलराज की ओर जाना नहीं चाहते हैं ।बिहार में जिस प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है, नए नए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं न्याय के साथ विकास हो रहा है रोड बिजली स्वास्थ्य एवं बिहार के चौमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कृत संकल्प है। 2005 के पहले बिहार में नौजवानों की स्थिति क्या थी। बिहार के बाहर के प्रदेशों में बिहारियों को अपमानित किया जाता था। 2005 में जब लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने सत्ता संभाले तो भटके हुए युवाओं को पटरी पर लाने का काम किया ।निशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग के साथ बुनियादी कौशल विकास एवं तरह-तरह के रोजगार उपलब्ध कराया कोरोना जैसी विकट महामारी में भी मुख्यमंत्री के द्वारा प्रवासियों को राशि के साथ रहने एवं खाने का इंतजाम किया गया ऐसे भीषण तबाही में भी बिहार सरकार बिहार के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। समुदाय कीचेन के साथ त्रिपाल एवं अन्य प्रकार का राहत सामग्री सरकार के द्वारा मुहैया कराया जा रहा है।। एवं जनता दल यू से जुड़े हुए सभी कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर हर संभव दुख बांटने का काम कर रहे हैं। युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह के कार्यकलापों से खाद आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल ने काफी उत्साहित हुए एवं लगातार गुड्डू सिंह के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने के कार्यों की सराहना कीया एवं कहा कि इस बार विधानसभा क्षेत्र से गुड्डू सिंह को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।। इस पर पार्टी में विचार हो रहा है। पैक्स अध्यक्ष खानपुर अमृतेश कुमार के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया मौके पर दिनेश सिंह, अजय सिंह ,संदीप सिंह ,सत्येंद्र दुबे ,नंदलाल सिंह सहित क्षेत्र के समस्त जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग