एकमा विधानसभा के सर्वांगीण विकास हेतु राजद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान जरूरी: श्रीकांत यादव
छपरा (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के केदार परसा गांव में जनसंपर्क के दौरान आम नागरिकों से चुनावी चर्चा करते हुए एकमा विधानसभा क्षेत्र के भावी राजद प्रत्याशी श्रीकांत यादव ने लोगों से इस बार के चुनाव में एकमा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु राजद को वोट देने हेतु अभी से ही मन बना लेने हेतु अपील किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की जनहित से जुड़ी स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त किया। इस अवस पर राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव व सिवान जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय चौहान, गंभीरार पंचायत के मुखिया सुरेश चौधरी, एकमा प्रखंड राजद के अध्यक्ष वकील यादव, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन, मोहम्मद अली, सूचित यादव, सोनू यादव, भोजपुरी गीतकार कृष्णा बेदर्दी, दीपक यादव, रवि महतो आदि राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग