सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के मकसुसपुर गांव के समीप सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।उक्त घायल महिला तेलपा के पास बिसुनपुरा गांव निवासी अमजद हुसैन की 28 वर्षीय पत्नी बिस्मिल्लाह खातून बताई जाती है।जो अपने मायके दयालपुर आई हुई थी।घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए छपरा भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।मौत से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को पटेढा चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।जाम की सूचना पाकर खैरा थाना पुलिस एवं नगरा ओपी पुलिस, नगरा अंचलाधिकारी ने पहुचकर मामला को समझा बुझाकर शांत कराया।वहीं इस सबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामला को समझा शांत कराया दिया गया है।आगे की करवाई की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग