तेज रफ्तार में दो बाईक आपस में टकराया, दोनों चालक जख्मी
अमनौर(सारण)। प्रखंड के अमनौर-भेल्दी पथ पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट तेज रफ्तार में आमने-सामने से आ रहे दो बाइक टकरा गया। जिससे दोनों बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायलों में एक बलहा गांव निवासी स्व भगवान महतो के पुत्र पिंटू कुमार महतो दूसरा अमनौर हरनारायण निवासी अनिल शर्मा के पुत्र धीरज कुमार बताया जाता है। डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद पिंटू कुमार की स्थिति गंभीर स्थिति होने के कारण छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग