प्राचीन मंदिर को तिरंगे के रंग मे नहलाने के लिए युवाओं द्वारा किया जा रहा है लाइटिंग का कार्य
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर(सारण)। प्रखंड के मिश्रवलिया मे आजादी के पहले से बना एक भव्य मंदिर जो पूरे बिहार मे चर्चित है| यह प्रसिद्ध धरोहर श्रीराम जानकी जोड़ा मंदिर है। जिसको भव्यरूप तथा खूबसूरत बनाने के लिए स्थानीय युवा वायरिंग और लाइटिंग का कार्य कर रहे हैं। अब यह ऐतिहासिक मंदिर रात मे तिरंगे की रौशनी मे नहाया हुआ दिखाई देगा । इसे भव्य रूप देने मे अनिल मिश्रा, राधेश्याम गुप्ता, युवा कवि शैलेन्द्र कुमार साधु, अमन राजा, विकास कुमार, मो०सागिर, विनय मिश्र, मुकेश मिश्र, अमित बाबू, श्रवण संदीप, सरोज कुमार, अजय मिश्र, परमात्मा मिश्र लगे हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग