मशरक के फल ब्यवसायी की गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में मौत

मशरक के फल ब्यवसायी का युपी के गोरखपुर के पास कुशीनगर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मशरक तख़्त गांव स्थित आवास पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मशरक तक्थ गांव निवासी सखचन्द्र प्रसाद साह के 30 वर्षीय पुत्र हीरा साह बताया जाता है। जो गोरखपुर से पीकप भान से फल मशरक लाने गया था। इसी बीच रास्ते में ट्रक से पीकप भान की टक्कर हो गई। जिसमें सवार फल ब्यवसायी हीरा साह सहित मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव के निवासी फल ब्यवसायी हरेन्द्र साह के 25वर्षीय पुत्र ढुनमुन साह एवं मशरक रामघाट के मोतीलाल महतो के 32 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में होने की सूचना है। परिजन सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है। वही मृतक के घर पर कोहराम मच गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग