बाढ़ से कराह रहे ग्रामीणों ने काटा बवाल
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के विश्वम्भरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 पथरा पर के सैकड़ो महिला व पुरुष ने थाने पर आकर किए हंगामा। आपको बता दें कि लगभग दस दिन से पथरा बिन टोला बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। जिसका सुविधा आज तक किसी भी सरकारी मुलाजिम से लेकर कोई भी जन प्रतिनिधि नहीं लिए है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने अपने पूरे परिवार के साथ डेरनी थाना पर आकर हंगामा करने लगे। जिस पर थाना अध्यक्ष ने अपने स्तर से समझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी जयराम चौरसिया पहुंच ग्रामीणों के समस्या को सुन बोले कि जो भी लोग प्रभावित हो उनका सूची बनाकर दे, एक से दो दिन में सुविधा उपलब्ध करा दिया जाएगा, तब जाकर सभी महिला व पुरुष अपने घर लौटे। वही इस समस्या से भोला दीक्षित द्वारा भारतीय सबलोग पार्टी के परसा विधानसभा के भावी उमीदवार मनोज कुमार उर्फ गुड्डू शर्मा ने अपने स्तर से सभी पथरा के ग्रामीणों को चूड़ा, मीठा, सतु, सतुआ मोमबती आदि समानो से भरा बैग दिया। जिस पर महिला व पुरुष ने गुड्डू को आशिर्बाद देते हुए कहा कि हम लोग जब भी मौका मिला हमलोग आपके साथ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग