मशरख थाना परिसर में सारण डीएम ने की शांति-समिति की बैठक, शस्त्र प्रदर्शन, डीजे एवं अखाड़े पर लगाया रोक
छपरा(सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं पुलिस अधीक्षक धुरत सायली सावलाराम के द्वारा मशरख थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांति पूर्ण रूप से मनाये जाने को लेकर शांति समिति की बैठक की। इस बैठक में मशरक, पानापुर तरैया तथा इसुआपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी सहित इन अंचलों के अखाड़ा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा मुहर्रम पर्व पर जारी अपील का सभी लोग अनुपालन करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर राज्य सरकार द्वारा 6 सितम्बर तक के लिए अनलाॅक-3 को विस्तारित किया गया है। इस अवधि में सभी धार्मिक स्थलों को आमलोगों के लिए बंद रखा गया है तथा किसी भी तरह के धार्मिक जमावड़े को प्रतिबंधित किया गया है।

30 अगस्त को होगी मुहर्रम, शांति से पर्व मनाने की अपील
जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक अवसरों पर लोगों का सार्वजनिक स्थलों या धार्मिक स्थलों पर इकट्टा होना प्रतिबंधित है। इस वर्ष मुहर्रम का पर्व 30 अगस्त को मनाये जाने की सूचना है। इसको लेकर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड, पटना तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड पटना के द्वारा कोरोना संकट के समय अनलाॅक-3 के गाईड लाईन का पुर्णतः पालन करते हुए मुहर्रम पर्व मनाये जाने के संबंध में अपील भी जारी की गयी है।
शस्त्र प्रदर्शन, डीजे एवं अखाड़े पर रोक
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि मुहर्रम के अवसर पर अलम, ताजिया, सिपर अथवा अखाड़े का कोई जुलूस नहीं निकाला जायेगा। शस्त्र प्रर्दशन भी नही होगा तथा लाउडस्पीकर अथवा डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी सार्वजनिक स्थल पर ताजिया नही रखा जायेगा तथा अखाड़े का आयोजन भी नही किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इमामबाड़ा में उसके प्रबंध समिति के सदस्यगण सोषल डिस्टेंसिंग के साथ उपस्थित रह सकते हैं। लोग अपने घरों में अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस पर्व को मनायेंगे।

एसपी बोलें: युवा वर्ग को करें जागरूक
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोवडि-19 के समय पर्व-त्योहार के अवसर पर क्या करना है और क्या नहीं करना है इसे युवा वर्ग के लोगों को बताया जाय ताकि किसी को कोई भ्रम नहीं रहे। आखाड़ा समिति के उपस्थित सदस्यगण के द्वारा मुहर्रम पर्व को शांति पूर्ण रूप से मनाये जाने को लेकर सहमति व्यक्त की गयी। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा श्री विनोद कुमार तिवारी भी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग