पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री ने गव्य संवाद आयोजित कर किसानों से किया बात
छपरा(सारण)। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार के मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में गव्य संवाद का आयोजन वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। जिसमें विभाग के द्वारा संचालित योजनाओ से संबंधित प्रगतिशिल लाभुकों के समस्याओं एवं गव्य विकास के योजनाओं पर विस्तार पूर्वक से चर्चा की गयी। किसानाें के द्वारा भी गव्य विकास से जुड़े समस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया गया। जिला गव्य विकास कार्यालय में सारण जिला के मांझी धर्मपुरा के किसान राम सिंह, जलालपुर बनकटा के वषिष्ठ तिवारी, सदर प्रखंड के रावल टोला के दूर्गा गुप्ता, गड़खा पिरारी के राजेश कुमार उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग