मटिहान में ग्रामीणों ने प्राचीन मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया तो वर्चस्ववादियों ने रोका, सीओ ने नहीं की कार्रवाई तो ग्रामीणों ने डीएम से लगायी गुहार
- ग्रामीणों ने डीएम से कहा मंदिर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो करेंगे आत्मदाह
छपरा(सारण)। जिले के दरियापुर प्रखंड के मटिहान पंचायत के श्रीनगर टोला में करीब 300 वर्ष पुराना प्राचीन मंदिर के जीणोद्धार को लेकर गांव के अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग समुदाय के लोगों ने चंदा इक्कठा कर निर्माण कार्य शुरू कराया। जिस पर गांव के कुछ वर्चस्ववादियों को ये पसंद नहीं आया और जबरदस्ती मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पर रोक लगा दिया। इस पर ग्रामीणों ने दरियापुर अंचलाधिकारी को आवेदन देकर खतियान में दर्ज मंदिर के जमीन की मापी कर पुन: निर्माण कार्य शुरू कराने की गुहार लगाया। लेकिन दरियापुर सीओ द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किये जाने पर नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को आवेदन द या है। जिसमें कहा है कि मंदिर का जमीन खतियान में दर्ज है। जिसका खाता नंबरब 253 तौजी नं0 4039 थाना नंबर 328 सर्वे नंबर 258 रकबा 11 धूर है। इस जमीन पर ग्रामीण पूर्व से निर्मित करीब 300 वर्ष पुराना प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार करते हुए पुनरनिर्माण कार्य चंदा इक्कठा कर शुरू किया। जिसे विमल सिंह, मनु सिंह रोक लगा दिया है। ग्रामीणों ने कहा है कि मंदिर निर्माण कार्य पर रोक लगाने वाले लोग मंदिर के जमीन के चौहदीदार भी नहीं है और न ही उनका मंदिर से कोई सरोकार है। उन्होंने कहा कि दरियापुर अंचलाधिकारी ने मंदिर निर्माण कार्य पर रोक लगाने वाले वर्चस्ववादियों से मिलीभगत कर ग्रामीणों पर ही धौस दिखाते हुए डांट-फटकार कर भगा दे रहे है। ऐसे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ने मिलकर अतिशीघ्र मंदिर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए गुहार लगाया है। जिस पर जिलाधिकारी ने सोनपुर डीसीएलआर को फोन पर जल्द से जल्द मामले को निष्पादित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया है। इस मौके पर डीएम को आवेदन देने वालों में अवधेश साह, अर्जून साह, अशोक साह, शिवकुमार साह, शिवजी साह, मनीत नट, बिहारी मांझी, रंजन मांझी, तारकेश्वर मांझी, कृष्णा साह, सुनिता देवी, अमन कुमार, रंजन मांझी, किरण देवी, सुनिता देवी, गौतम पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग