Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute
मशरख:दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चालक घायल,सदर रेफर
August 26, 2020 1 min read
दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चालक घायल,सदर रेफर
मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव के पास बुधवार की अहले सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान उतर प्रदेश के कुशीनगर जिला के मधुपुर बुजुर्ग गांव निवासी क्यामत अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र सद्दाम अंसारी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना हैं कि मशरक की तरफ से डोरीगंज छपरा से बालू लदा ट्रक यूपी 52एफ 3919 जा रहा था कि सियभुक्का गांव में सिवान के तरफ से आ रहे खाली ट्रक यूपी 53टी 7121 की भिड़ंत मुखिया पश्चिमी के दरवाजे के सामने ही हो गयी। जिसमें बालू लदा ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वही ट्रक की भिड़ंत पर हुई जोरदार आवाज पर नींद से जगे पश्चिमी मुखिया दिलीप महतो ने टोले वालों की मदद से ट्रक के चालक को बाहर निकालने की कोशिश की पर ट्रक चालक के फसे होने पर जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया। जिसमें चालक की गंभीर स्थिति देख उसे पीएचसी में भर्ती कराया वही अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरे ट्रक का चालक फरार हो गया। मुखिया पश्चिमी ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी और मौके पर जेसीबी की मदद से दोनों ट्रक को सड़क के बीचों-बीच से हटाकर सड़क खाली कराया।वही मौके पर पहुंची थाना पुलिस दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया।
More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग