होली के दिन ही सड़क दुर्घटना में पैंतीस वर्षीय युवक की मौत
पानापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी वकील राय के पैंतीस वर्षीय पुत्र अशोक राय का सड़क दुर्घटना में मौत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वकिल राय का पुत्र अशोक राय होली का समान लेकर धेनुकी बाजार से घर लौट रहा था। तभी अचानक नीलगाय मोटरसाइकिल के सामने आ गया। जिसमें मोटरसाइकिल तथा नीलगाय में टक्कर हो गया। टक्कर के बाद दोनों बाईक सवार सड़क पर गीर गए। जिसमें अशोक राय के सीर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों द्वारा घायलो को पीएचसी पानापुर लाया गया जहाँ सतन राय ईलाज हुआ, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि युवक अशोक की मृत्यु हो गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम कारकर स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को परिवार वालों को सौंप दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग