नगरा में भी सेनीटाइजेशन कार्य का शुभारंभ
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिले के नगरा प्रखंड में कोविड 19 से सुरक्षा के लिए ग्रामीण एजेंसी ई रूरल के माध्यम से पूरे प्रखड में सेनिटाइजेशन का कार्य बुधवार को शुरू किया गया। जिसका उद्घाटन जिला जदयू के अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू के किया। श्री राजू ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप से आज देश दुनिया मे हाहाकार मचा हुआ। सभी लोग एक दूसरे से सहमे हुए है। कोविड 19 का संक्रमण से लोग दहशत में हैं। ऐसे में सरकार सुरक्षा के अनेको निर्देश जारी की है। हमारी रक्षा सुरक्षा सरकार की प्रथमिकता है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना, हाथ को धोना जैसे जीवन शैली को अपनाना जरूरी है। वहीं आज पूरे नगरा प्रखड में सेनिटाइजेशन कार्य शुरू हुआ है। इस मौके पर एजेंसी के सुपरवाइजर आफताब आलम, हरिशंकर मिश्र, शम्भू प्रसाद, युवा जदयू नेता सादाब आलम मुन्नू सहित अन्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग