सड़क दुर्घटना में मृतक के भतीजे ने दर्ज कराई प्राथमिकी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में 24 अगस्त को सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए थे। जिसमें खुशबून खातून की मौत इलाज के दौरान गई। खैरा थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में मृतक के भतीजा कैमुद्दीन ने आरोप लगाया है कि ट्रक ड्राइवर काफी तेजी गति से एवं लापरवाही के साथ गाड़ी चलाते हुए हम तीनों को ठोकर मार दिया। जिसके कारण इलाज के दौरान मेरी बुआ की मृत्यु पटना रेनबो हॉस्पिटल में हो गई। इस बाबत खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। अग्रेतर कार्यवाई हेतु मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग