सांप के डसने से महिला की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के जजौली गांव के अनील सिंह की 40 वर्षीय पत्नी शोभा देवी को रात दो बजे के करीब अपने बिछावन पर सोई हुई थी कि एक विषैला सांप ने उनके हाथ मे डंस लिया। शोभा देवी को कुछ समझ मे नहीं आया कि सांप ही डंसा है। वह उसी बिछावन पर सोई हुई थी। सुबह जब उसको जगाने के लिए उनकी पुत्री आरती जब मां की हालत देखकर हड़बड़ा कर चिल्लाने लगी तो घर और आसपड़ोस के लोग आनन फानन में मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया। जहां प्रभारी डा. अनंतनरायण कश्यप ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग