दरियापुर प्रखण्ड में रुबी देवी बनी प्रखंड प्रमुख
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। दरियापुर प्रखंड प्रमुख पद को लेकर चल रही रस्साकस्सी रूबी देवी की ताजपोशी के साथ समाप्त हो गई। इधर फैसला होने के बाद जश्न का माहौल था। जिला प्रशासन द्वारा बुधवार की सुबह दरियापुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया गया। जिसमें कुल 34 समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। उम्मीदवार के तौर पर पूर्व प्रमुख रूबी देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया गया। तत्पश्चात जबकि निवर्तमान प्रमुख रूबी देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गए। चुनावी प्रकिया के दौरान विजेता प्रमुख को प्रमाण पत्र दिया गया। तत्पश्चात पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रखंड कार्यालय के बाहर निकलने के बाद रूबी देवी को पूरे जोर से फुल माला से स्वागत किया गया। जिस समय पूर्व विधायक छोटे लाल राय, पूर्व जिला परिषद महेश सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्षा श्यामा देवी, कमलेश राय, बलिराम प्रशाद यादव, सच्चा राय, मुल्की राय, तरुण जी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग