डाकघर मे एक सप्ताह से लिंक फेल, खाता धारक परेशान

मशरक(सारण)मशरक मुख्य डाकघर मे करीब एक सप्ताह से ज्यादा दिनों से लिंक फेल रहने के कारण डाकघर में आये ग्राहकों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में डाकघर के ग्राहक डाकघर के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो चुके हैं। मशरक डाकघर के पोस्टमास्टर रामाकांत सिंह ने बताया कि बीएसएनएल के केबल मे खराबी होने के कारण लिंक फेल होने की सूचना बार बार बीएसएनएल के कार्यालय मे दी गई है मगर कोई केबल बनाने के लिए नहीं आ रहे हैं।वही आपकों बता दें कि मशरख डाकघर बराबर ग्राहकों को सेवा देने मे विफल रहता है। वही कुछ महीने पहले भी लिंक फेल होने की समस्या खड़ी हुई थी जो लगभग डेर महीने बाद लिंक दुरूस्त हुई। वहीं डाकघर के जवाहर रावत एन एस ऐजेंट ने बताया कि लिंक बाधित होने से हमलोगों का फिक्स डिपोजिट आर डी आदि काम बाधित होने से ग्राहकों के तीखी बातो से हमलोग मायूस होकर कहते है कि घबराए मत एक दो दिन मे ठीक हो जाएगा तो पैसा मिल जाएगा यहीं बातें राजीव कुमार ने कहा कि ग्राहक के घर मे श्राद्ध है वह बहुत ही आग बबूला होकर आज बोला कि हमारे पास आप कहीं से रुपया लाकर दे कि हमारे श्राद्ध कर्म पूरा हो जाय इसपर राजीव अपने एक करीबी से सूद पर चालीस हजार रुपया ले कर देने की बातें कहीं ।वहीं डाकघर की एक ग्राहक ललिता देवी ने कहा कि चार पांच दिन से पोस्ट ऑफिस का चक्कर काटते काटते अब हम हार गये है हमारे नाती का तबियत खराब है मगर पैसे के अभाव मे इलाज नहीं हो पा रहा है । मशरक मुख्य डाकघर परिसर मे विगत कई सालों से लगें एटीएम परिसर की शोभा बढ़ा रहा है।एटीएम का एक दिन भी उपयोग नहीं हुआ सिर्फ डाकघर परिसर के शोभा बढ़ाने के अलावा किसी भी एटीएम कार्डधारकों कोई भी लाभ नहीं हो रहा है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग