गड़खा-मानपुर रोड में बसंत के समीप ओवरलोड वाहन फंसने से लग रहा महाजाम, रात में 5 किलाेमीटर तक लग रही ट्रकों की कतार
छपरा(सारण)। जिले में इन दिनों बाढ़ के कहर जनजीवन पुरी तरह से प्रभावित है। इससे कई मुख्य रोड पर आवागमन नहीं हो रहा है। इस सूरत में छपरा को राजधानी पटना से जोड़ने के लिए एक मात्र लाइफलाइन रोड गड़खा-मानपुर रोड साबित हो रहा है। परंतु इस रोड में बालू लदे ओवरलोड ट्राकों के चलने से जगह-जगह रोड धंसने लगा है तो कहीं पुल भी धंस गये है। जिससे आये दिना जाम की लगी रहती है। जानकारी के अनुसार गड़खा-मानपुर रोड में बसंत बाजार से पूरब ओवरलोड ट्रकों के चलने से पुल धंस गया है। जहां दिन में तो किसी तरह वाहनों का परिचालन हो रहा है। लेकिन प्रतिदिन रात में बड़े ओवरलोड वाहन फंस जा रहे है। जिससे करीब पांच किलोमिटर तक लम्बे ट्रकों की लाइन लग जा रही है। इससे महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। जिससे आस-पास के लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिदिन रोड में बालू लदे ओवरलोड ट्रकों चलने से रोड खराब हो राह है। जगह-जगह रोड एवं पुलिया धंसने लगा है। जिससे महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बसंत बाजार के पूरब पुलिया पर वाहन के धंसने से जाम लग रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से वाहनों को निकालकर दिन में परिचालन शुरू किया जा रहा है। लेकिन सबसे आश्चर्य की बात है कि प्रतिदिन लगने वाले महाजाम से अभी तक पुलिस प्रशासन अन्भिज्ञ है। और न हीं इस रोड पर सुचारू रूप से आवागमन सुगम बनाने की दिशा में कोई पहल किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में धीरे-धीरे आक्रोश व्याप्त हो रहा है। अगर प्रशासन कोई ठोस पहल नहीं की तो ग्रामीण आक्रोशित होकर आंदोलन करने पर बाध्य होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग