गड़खा में पंचायत स्तर पर किया गया पलूरल्स पार्टी का विस्तार
गड़खा(सारण)। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बुधवार को पलूरल्स पार्टी के जिलाध्यक्ष उषा देवी द्वारा संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें बढ़ चढ़ के युवाओं ने पार्टी की सदस्यता लिया। इस मौके पर उषा देवी ने कहा की बेहतर बिहार व बेरोजगार मुक्त बिहार बनाने के लिए पुष्पम प्रिया चौधरी जैसा मुख्यमंत्री और पलूरल्स पार्टी को बिहार में लाकर एक बार मौका देने की आवश्यकता हैं। जिसके लिए हमसभी को आगे आकर पलूरल्स पार्टी के जीत के लिए बराबर मेहनत करने व एकजुट रहने की आवश्यकता हैं। रामपुर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह व जलाल बसंत के पंचायत अध्यक्ष गौतम माँझी को नियुक्त किया गया। इस मौके पर पलूरल्स के गड़खा प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, पार्टी सदस्य सूर्या कुमार, चिरंजीवी दास, मुनमुन राय, विकास कुमार, रौशन कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, रामकुमार, निशान्त, राहुल सिंह, सुबोध सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग