राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

गड़खा: बाढ़ के सहयोग के बहाने चुनाव तैयारी को लेकर भाजपा ने कसी कमर

बाढ़ के सहयोग के बहाने चुनाव तैयारी को लेकर भाजपा ने कसी कमर

गड़खा(सारण)। भारतीय जनता पार्टी की गड़खा विधानसभा की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सह सारण जिला प्रभारी निवेदिता सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि तीन तलाक, धारा 370, राम मंदिर मुद्दे के बाद और बीजेपी सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करेगी। केंद्र और राज्य सरकार कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कराने की तैयारी में जुट गई है। कोरोना संक्रमण और बाढ़ को देखते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है। भारतीय नागरिक होने के नाते हम भी अपने आसपास के बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करें। जिला अध्यक्ष डॉ रामदयाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास नीति पर हमेशा काम करती रही है। 70 वर्षो से लम्बित चल रही धारा 370 और राम मन्दिर जैसों कार्यों से देश छवि दुनिया में एक बार पुनः एकता व अखण्डता के लिए बनी हैं। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि बीजेपी की केन्द्र सरकार पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेतृव में जो कार्य 6 सालों में किया वो कांग्रेस ने 60 सालों में पूरा नही कर पाई। देश के कोने कोने में बिजली सड़क का काम हुआ। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगुआई में कदम से कदम मिला हम काम कर रहे है। जिला महामंत्री शांतनु कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह, विधानसभा प्रभारी विपिन सिंह, सोनू सिंह, तीनों मंडल अध्यक्ष पश्चिमी श्याम सुंदर प्रसाद, प्रोफेसर हरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, उपाध्यक्ष जय कुमार राय, सुबीर सिंह, संतोष दांगी आदि उपस्थित थे।