जमीनी विवाद में हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार
नगरा(सारण) । खैरा थाना क्षेत्र के बलुआ टोला मकसूसपुर निवासी सुनीता देवी ने खैरा थाना मेंआवेदन देकर 13 लोगों को नामजद करते हुए कहा है कि ये सभी लोग मेरा घर नहीं बनने दे रहे हैं तथा मारपीट कर मेरे सामान को तोड़ते-फोड़ते हुए मेरे ससुर को मारपीट कर घायल कर दिए। इस बाबत खैरा थाना पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद में स्व सुखदेव राय के पुत्र मुख्तार राय एवं मुख्तार राय के पुत्र वीरेंद्र राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं इस सबंध खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग