गांव के नशेरी लफंगों ने नौ साल के लड़के को पिलाया शराब

मशरख थाना क्षेत्र के छपिया गांव में गांव के ही नशेरी लफंगों द्वारा शराब पीने के दौरान मामूली रूपये का लालच देकर नौ साल के लड़के को जबरदस्ती शराब पिलाने का मामला सामने आया है। मामले में सूत्रों ने बताया कि बाबु के छपिया गांव में कुंदन माझी,सनोज मांझी प्रदीप मांझी,दशरथ मांझी द्वारा पड़ोस के ही अर्जुन राम के 9 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार को घर से बहला फुसलाकर अपने पास बुलाकर रूपये देने का लालच देकर देशी शराब पिला दिया जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गयी परिजनों द्वारा उसकी हालत गंभीर होता देख इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।मामले में परिजनों द्वारा थाना पुलिस मे आवेदन देने पहुंचे पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मध्यस्थता कर पंचायती के लिए गांव ले चलें गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग