मृतक फल ब्यवसायी का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों के चीख पुकार से पुरा गांव गमगीन

मशरक (सारण)। गोरखपुर में सड़क दुर्घटना में मशरक के फल ब्यवसायी का सड़क दुर्घटना में मौत के बाद बुधवार की देर शाम उसका पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही चीख पुकार से पुरा गांव गमगीन हो गया।शव के मशरख पहुंचने पर सिद्धिदात्री मंदिर परिसर में सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगा रहा वही मौके पर पहुंचे राजद विधायक केदारनाथ सिंह, पूर्वी मुखिया पति रंजीत कुमार सिंह, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, पूर्व मुखिया छोटा संजय, युवा समाजसेवी कुंदन सिंह, शिक्षक नेता कुमार प्रमोद ने परिवार जनों का ढ़ाढस दिया। आपकों बता दें कि मंगलवार को युपी के गोरखपुर के पास कुशीनगर में सड़क दुर्घटना में पीकप और ट्रक की भिड़ंत में पीकप पर सवार फल व्यवसायी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक मशरक तक्थ गांव निवासी सखचन्द्र प्रसाद साह के 30 वर्षीय पुत्र हीरा साह है। जो गोरखपुर से पीकप भान से फल मशरक लाने गया था।वही से वापस फल लेकर मशरक आ रहा था। इसी बीच रास्ते में ट्रक से पीकप भान की टक्कर हो गई। जिसमें सवार फल ब्यवसायी हीरा साह सहित मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव के निवासी फल ब्यवसायी हरेन्द्र साह के 25 वर्षीय पुत्र ढुनमुन साह एवं मशरक रामघाट के मोतीलाल महतो के 32 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में होने की सूचना मिली थी। घटना के बाद परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। और वहां अंत्य परिक्षण के बाद पार्थिव शरीर को घर लाया गया। जिसके बाद उसके परिजनों की चीख पुकार से पुरा गांव गमगीन हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग