आयुक्त कार्यालय के दो सरकारी वाहनों की होगी निलामी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सारण प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव विश्वनाथ चैधरी के द्वारा बताया गया है कि आयुक्त कार्यालय की दो सरकारी वाहनों की निलामी 29 सितम्बर को 11ः30 बजे पूर्वा0 में आयुक्त कार्यालय परिसर छपरा में की जाएगी। उसमें एक गाड़ी टाटा सफारी माॅडल 2010 जिसके निलामी की न्यूनतम बोली 325000 तथा दूसरी गाड़ी टाटा सूमो ग्राण्ड माॅडल-2010 है जिसके निलामी की न्यूनतम बोली 275000 रूपये निर्धारित की गयी है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित न्यूनतम बोली की 10 प्रतिशत राशि सुरक्षित जमा के रूप में आयुक्त कार्यालय, सारण प्रमंडल, छपरा के नाजीर रसीद के आधार पर जमा कर बोली में भाग ले सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग