बनियापुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में भय और दहशत का माहौल कायम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में भय और दहशत का माहौल कायम है। जैसे- जैसे जांच की रफ़्तार बढ़ती जा रही है। वैसे- वैसे कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। जो स्थानीय लोगों के लिये चिंता का विषय बना हुआ है। गुरुवार को रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में 164 लोगों की रैपिड एंटीजन कीट से जांच की गई। जिसमें 03 लोगो के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है।जबकि 161 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। उक्त आशय की जानकारी रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ए पी गुप्ता के द्वारा दी गई। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार अबतक की जांच में ज्यादातर पॉजिटिव मरीज मुख्य बाजार बनियापुर और इसके इर्दगिर्द में पाए जाने की बात बताई जाती है। मुख्य बाजार के कई लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बावजूद भी किराना दुकान, फल दुकान, सब्जी दुकान आदि भीड़- भाड़ वाले स्थल पर भी लोग सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने से गुरेज कर रहे है। जो परेशानी का सबब बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग