थाने के जब्त वाहन से बैट्री चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज थाना परिसर में जब्त कर रखी गई ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर दो हजार रुपये में बेच देने का मामला संज्ञान में आया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी गई बैट्री सहित दो खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रिविलगंज थाना पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा किया था। वहीं थाना के बगल निवासी राजा बाबू ने वाहन से बैट्री चोरी कर रिविलगंज बाजार के मोहम्मद इरशाद एवं धर्मेंद्र कुमार के हाथों दो हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने बैट्री सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग