आवासीय प्रमाण पत्र बनाने गए आवेदक को सीओ के कहने ओर 3 होमगार्डों ने जमकर पीटा, डीएम से शिकायत
गड़खा(सारण)। प्रखंड में दिनोंदिन अफसरशाही व भ्रष्टाचार बढ़ती जा रही है। जिससे आम लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मीनापुर के मोहम्मद मुख्तार प्रखण्ड कार्यलय में आवासीय बनवाने गए तीनों होमगार्ड के जवानों ने जमकर धुनाई कर दी। इस संबंध में पीड़ित ने जिला अधिकारी से शिकायत किया। जिसमें कहा कि गुरुवार को आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने गया था। जहां पर कर्मियों द्वारा शाम तक रुकने को सीओ के आदेश पर उनके तीनों होमगार्ड के जवानों ने मां बहन का गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट किया। उस दौरान मीनापुर गांव के आधा दर्जन लोग भी वहीं पर उपस्थित थे। वही इस संबंध में पूछे जाने पर अंचला अधिकारी मो इस्माइल ने कहा कि सभी आरोप राजनीतिक साजिस और गलत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग