गड़खा के रामपुर में फोटो स्टेट के दुकान से लाखों की चोरी
गड़खा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर डिग्री कॉलेज के समीप चोरों ने फोटो स्टेट की दुकान के ताला तोड़, लाखो की समान चुरा लिया। दुकानदार राजेश्वर राय ने थाने में आवेदन दिया। जिसमें कहाकि शुक्रवार सुबह दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है एवं दुकान की सभी समान बिखरे पड़े है।दुकान से चार प्रिंटर ,दो लैपटॉप, तीन कैमरा समेत अन्य समान की चोरी कर ली गई। जिनकी कीमत लगभग सवा लाख रुपये है। सूचना मिलने एएसआई वोरेंद्र कुमार राम अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर जांच में जुट गए है। मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश राय ने कहाकि गड़खा-मानपुर सड़क पर पुलिस को रात्रि गस्ती बढ़ाने की आवश्यकता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग