कमता गांव में रहस्मय ढंग से घर मे रखे अटैची एवं उसमे रखे रुपये और गहने गायब होने पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)।थाना क्षेत्र के कमता गांव में रहस्मय ढंग से घर मे रखे अटैची एवं उसमे रखे रुपये और गहने गायब होने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में कमता निवासी रंजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि मेरा छोटा भाई,पत्नी और मां घर के अंदर मौजूद थे। इस बीच कुछ देर बाद घर से बाहर निकले तो देखा गया कि एक अटैची मेरे घर के दरबाजे पर रखा हुआ है। जिसे देख हमलोग हतप्रभ हो गए। उसके बाद अटैची को रखने के लिये कोठरी में गए तो देखा कि वहाँ पर पहले से रखा मेरा एक और अटैची गायब है।जिसमे मेरी पत्नी का हार, कानबाली,पायल सहित अन्य गहने और पचास हजार रुपये मौजूद थे।काफी खोजबीन करने के बाद भी उक्त अटैची के संबंध में कोई जानकारी नही मिली।पीड़ित का आरोप है कि घर से चोरी गई अटैची में अगल-बगल के ही किसी व्यक्ति का हाथ है।दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग